फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bailey bridge structure is ready in Rampur, now waiting for a week for traffic

Una News: रामपुर में बेली ब्रिज का ढांचा बनकर तैयार, अभी आवागमन के लिए एक सप्ताह का इंतजार

Fri, 06 Sep 2024 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Bailey bridge structure is ready in Rampur, now waiting for a week for traffic
ऊना संतोषगढ बन कर तैयार।संवाद
ऊना। रामपुर बेली ब्रिज का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। किन्नौर से आई टीम ने इस ब्रिज को स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया है। अब इसके ऊपर से वाहनों व लोगों के आवागमन काे सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग आगामी निर्माण कार्य को संपन्न करेगा।
विज्ञापन

फिलहाल बेली ब्रिज के ढांचे के लिए अप्रोच रोड, कंक्रीट तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों को विभाग पूरा करेगा। इस बीच यहां हो रही बारिश आगामी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है। इसके चलते बेली ब्रिज से वाहनों का आवागमन बहाल होने में अभी एक सप्ताह और लग सकता है। ब्रिज के स्थापित होने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम इसके नट-बोल्ट से लेकर, प्लेट्स, राड्स आदि की बारीकी से जांच करेगी, ताकि कहीं पर कोई ढीलाई होने पर उसे ब्रिज के संचालन करने से पूर्व ही ठीक किया जा सके। बेली ब्रिज निर्माण को लेकर लोनिवि अभी तक लाखों रुपये का खर्च कर चुका है। फिलहाल कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि बेली ब्रिज का निर्माण कृष्णजन्माष्टमी के अगले रोज से लोक निर्माण विभाग की मेकेनिकल टीम ने शुरू कर दिया। इससे पूर्व बीते माह अगस्त में हुई बारिश से रामपुर ऊना पुल की नींव पिल्लर, सुरक्षा दीवार आदि क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते यहां नया या इसी पुल की मरम्मत होने के निर्णय तक यहां विभाग ने बेली ब्रिज का निर्मित किया है। इस ब्रिज के माध्यम से 25 टन के नीचे तक भार क्षमता के वाहन गुजर सकेंगे। साथ ही स्थानीय बड़ी आबादी को आवागमन के लिए भी बेली ब्रिज राहत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेली ब्रिज को मेकेनिकल टीम ने स्थापित कर दिया है। अभी इसके अप्रोच मार्ग, कंक्रीट आदि के कार्य को एक सप्ताह का और समय लगेगा। इसके बाद पुल लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
-ई. कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि ऊना

ऊना संतोषगढ बन कर तैयार।संवाद

ऊना संतोषगढ बन कर तैयार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed