{"_id":"6a91d63b3170ed423c08d534","slug":"bahdala-dominates-una-zone-competition-una-news-c-93-1-ssml1047-203966-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना जोन की प्रतियोगिता में बहड़ाला का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना जोन की प्रतियोगिता में बहड़ाला का दबदबा
Sat, 29 Aug 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार कलां में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 छात्राओं की ऊना जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि वीपीएस बहड़ाला उपविजेता रहा। वॉलीबाल में जीएमएस बरसड़ा ने बाजी मारी और वीपीएस बहड़ाला दूसरे स्थान पर रहा।
खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगड़ा विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में वीपीएस बहड़ाला ने खिताब अपने नाम किया जबकि राजकीय उच्च विद्यालय जलग्रां की टीम उपविजेता बनी। शतरंज में भी वीपीएस बहड़ाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय छतरपुर की टीम को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में बहड़ाला स्कूल का दबदबा रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें टीम भावना के साथ आगे बढ़ना सिखाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमन विज ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों, शारीरिक शिक्षकों और निर्णायकों का आभार जताया।