{"_id":"5718bfca4f1c1bcf4f8b46b2","slug":"badali-will-perform-in-haroli-festivall","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरोली उत्सव में बडाली बंधु बांधेंगे समां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरोली उत्सव में बडाली बंधु बांधेंगे समां
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 21 Apr 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
स्टेेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कांगड़ मैदान में 28 से 30 अप्रैल तक हरोली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव में जाने माने सूफी गायक बडाली बंधु, पंजाबी गायक जसवीर जस्सी, जस्सी गिल और बबल राय अपनी प्रस्तुतियों से तीनों सांस्कृतिक संध्याओं को गुलजार करेंगे।
विज्ञापन
हरोली उत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली धनवीर ठाकुर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पशु मेला, बेबी शो, डॉग शो, फैशन शो, मेहंदी, रंगोली और रस्साकशी प्रतियोगिता इस उत्सव के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उत्सव की शुरुआत 28 अप्रैल को हरोली से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जो कांगड़ में संपन्न होगी। इस शोभायात्रा में ब्रॉसबैंड, होमगार्ड बैंड, गतका दल और परंपरागत ढोल नगाड़ा दल आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा कांगड़ के मैदान में प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या में 28 अप्रैल को विख्यात सूफी गायक जोड़ी बडाली बंधु स्टार आकर्षण होंगे, जबकि 29 अप्रैल की पंजाबी नाइट में जस्सी गिल और बबल राय तथा 30 अप्रैल की अंतिम नाइट में पंजाबी और पार्श्व गायक जसवीर जस्सी स्टार कलाकार के रूप में शिरकत कर धमाल मचाएंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी इस उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं की ओर से अपने स्टाल और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पशु मेेला में कोई भी किसान अपना मवेशी ला सकता है। प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र
एसडीएम धनवीर ठाकुर ने बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर दो बजे रंगोली प्रतियोगिता और फ्लावर शो होगा। जबकि 28, 29 और 30 अप्रैल को पशु मेला, 29 अप्रैल को शाम चार बजे बेबी शो तथा 5 बजे फैशन शो, 29 और 30 अप्रैल को दोपहर दो बजे से रस्साकशी प्रतियोगिता, 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से डॉग शो और 30 अप्रैल को दोपहर दो बजे मेहंदी प्रतियोगिता इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।