फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Babbu Maan and Amrit Maan will spread their melodious charm at the Chintpurni Festival.

Una News: चिंतपूर्णी महोत्सव में सुरों का जलवा बिखेरेंगे बब्बू मान और अमृत मान

Tue, 11 Nov 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Nov 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Babbu Maan and Amrit Maan will spread their melodious charm at the Chintpurni Festival.
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की पहली स्टार नाइट पंजाबी गायक बब्बू मान के नाम रहेगी। महोत्सव में 14, 15 और 16 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली संध्या पर पक्की कणक नू आग लग जाऊगी ना वट्टां उत्ते नच्च कुड़िए और राती मिलण ना आई वे पिंड पैरा लगदा फेम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पंंजाबी गायक बब्बू मान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। जिसके संबंध में बब्बू मान की तरफ से फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचना जारी कर लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

15 नवंबर की शाम हिमाचली कलाकारों के नाम रहेगी। इसके अलावा महोत्सव में 16 नवंबर को बंबीहा बोले फेम पंजाबी गायक अमृत मान मुख्य आकर्षण रहेंगे। महोत्सव में इस बार एक पूरी शाम हिमाचली कलाकारों के लिए रखी गई है जबकि इसके अलावा ऑडिशन में सफल नवोदित कलाकारों को भी मंच पर कला दिखाने का मौका दिया जाएगा। गत वर्ष भी सांस्कृतिक संध्या में सतिंद्र सरताज, लखविंदर वडाली और कुलविंद्र बिल्ला की स्टार नाइट को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का कहना है कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव में हिमाचली कलाकारों के लिए एक शाम रखी गई है। जबकि नवोदित कलाकारों को भी मंच पर अपना हुनर दिखाने का मौका प्रदान किया जाएगा।

उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक संध्या के कलाकारों का चयन हो गया है। इस बार एक हिमाचली और दो पंजाबी स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed