फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Sahib Singh Bedi's birth anniversary function on 28th March

Una News: बाबा साहिब सिंह बेदी का जन्मोत्सव समागम 28 मार्च को

Tue, 18 Mar 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Baba Sahib Singh Bedi's birth anniversary function on 28th March
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक और गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी का जन्मोत्सव 28 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी की अध्यक्षता में किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 20 मार्च से प्रभात फेरियां शुरू होंगी जबकि 27 मार्च को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन होगा। 28 मार्च को संत समागम होगा और रात को दमदमा अस्थान बाबा साहिब सिंह जी बेदी में रैन-सभाई कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। उन्होंने संगत से समागम में भाग लेने व बाहर से आने वाली संगत के लिए किए जाने प्रबंधों में अपना सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा सुरिंद्र सिंह, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, जोगमन सिंह, गोपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, दलविंद्र सिंह, इकबाल सिंह, प्रिंस मक्कड़, नरजीत सिंह, सुखवंत सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, सुखविंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, जैल सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरदीप सिंह, तलविंद्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed