फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Saheb is a symbol of equality and justice in society: Agnihotri

समाज में समानता, न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब : अग्निहोत्री

Sat, 19 Apr 2025 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb is a symbol of equality and justice in society: Agnihotri
उपमुख्यमंत्री ने ललड़ी में किया डॉ. भीमराव की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समानता, न्याय और समर्पण का प्रतीक बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठन,जन प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के अधिकारों की आवाज थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए एक न्यायसंगत और समावेशी भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण केवल एक मूर्ति की स्थापना नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा, संघर्ष और दृढ़ निश्चय से कोई भी व्यक्ति समाज में परिवर्तन ला सकता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की याद में कमेटी को 51000 की राशि भी प्रदान की। इस दौरान लोगों ने उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि ललड़ी गांव के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया है। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी और सामाजिक चेतना को जागृत करने का कार्य करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, विनोद बिट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed