फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Rangad Badshah along with his group paid obeisance at the Chintpurni temple.

Una News: बाबा रंगड़ बादशाह ने जत्थे सहित चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

Thu, 16 Apr 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Baba Rangad Badshah along with his group paid obeisance at the Chintpurni temple.
चिंतपूर्णी (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार को पंजाब के बंगा शहर से बाबा रंगड़ बादशाह परिवार सहित जत्था लेकर पहुंचे। जत्थे में पंजाब के अलावा बड़ी संख्या में कनाडा से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान भक्तों ने अनूठी मिसाल कायम करते हुए 550 झंडे माता रानी के दरबार में भेंट स्वरूप अर्पित किए। इनमें से एक झंडे पर डॉलर भी चिपकाया हुआ था, जो कि मंदिर में भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन किए। गौरतलब है कि बाबा रंगड़ बादशाह का पंजाब के बंगा शहर के अलावा कनाडा में भी स्थान है। इस कारण काफी संख्या में पंजाब के कनाडा में रहने वाले श्रद्धालु भी बाबा के साथ श्रद्धा से जुड़े हुए हैं। मंदिर प्रभारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रंगड़ बाबा का चाला हर साल माता रानी के दरबार में श्रद्धा के साथ पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed