फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ayush department will make people aware about Sanjivani app

Una News: संजीवनी एप को लेकर लोगों को जागरूक करेगा आयुष विभाग

Mon, 16 Jun 2025 02:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ayush department will make people aware about Sanjivani app
आयुष विभाग की टेली मेडिसिन सुविधा को मजबूत करने के लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
विज्ञापन

एप के माध्यम से व्यक्ति के स्वास्थ्य के अनुसार ऑनलाइन दिया जाएगा परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में आयुष विभाग की तरफ से लोगों को संजीवनी एप को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विभाग विशेष रूप से अभियान चलाएगा। इसे लेकर विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। साथ ही सभी चिकित्सकों को भी इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इस एप से जुड़ने के बाद व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य के हिसाब से उसके खानपान और अन्य परामर्श वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सकों की तरफ से दिए जाएंगे। आयुष विभाग की तरफ से संजीवनी एप की सुविधा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए आयुष विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से जिलेभर के आयुष वेलनेस केंद्रों में चिकित्सकों की तरफ से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही पंचायतों में जाकर भी ग्रामीणों को इस एप के इस्लेमाल के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस सुविधा के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में सभी कार्य दिवस पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे एप का प्रयोग करते हुए चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करते हैं। दूसरी तरफ एप में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी व होम्योपैथी उपचार पद्धति को लेकर लोगों को अवगत करवाया जाएगा ताकि घर बैठे ही लोग लाभान्वित हो सकें।
संजीवनी एप पर व्यक्ति को लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करनी होती है। यह जानकारी ऑनलाइन होने के बाद सीधी चिकित्सकों के पास पहुंच जाती है। इसके बाद चिकित्सकों की ओर से दोपहर दो से चार बजे तक वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उक्त व्यक्ति से बातचीत कर उसे उचित परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
संजीवनी एप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिलेभर में इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों से अपील है कि इस एप का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed