फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness was created on the ill effects of tobacco in the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

Sun, 31 May 2026 07:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created on the ill effects of tobacco in the regional hospital.
ऊना। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ों के रोगों के अलावा हृदय रोग तथा मुंह, गला और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिभागियों को कोटपा एक्ट-2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचना, शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना तथा तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन करना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नंदा नर्सिंग संस्थान की प्रशिक्षु छात्राओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed