{"_id":"695906c74157ace29c08c5e0","slug":"awareness-rally-against-drug-abuse-was-organised-at-khadd-college-una-news-c-93-1-ssml1047-177140-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खड्ड कॉलेज में नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खड्ड कॉलेज में नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन नशा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर की शुरुआत स्वयंसेवियों की ओर से कॉलेज परिसर के आसपास सफाई अभियान से हुई। इसके बाद डॉ. आरती ने पिछले दिनों रिसोर्स पर्सन की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर स्वयंसेवियों से फीडबैक लिया। स्वयंसेवकों ने डॉ. आरती और प्रो. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर से लेकर शनि मंदिर, अपर खड्ड तक सड़क सुरक्षा और नशा निवारण रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बहुउद्देशीय भवन, पशु औषधालय और हनुमान मंदिर में सफाई अभियान भी चलाया गया। बौद्धिक सत्र में संदीप शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में स्वयंसेवकों को योग, प्राणायाम और ध्यान के हमारे जीवन में महत्व के बारे में जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. वीरेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया।