{"_id":"66467b5627f1a630d30a5677","slug":"awareness-program-organized-in-abahad-iti-una-news-c-93-1-una1002-124195-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अबाहड़ आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अबाहड़ आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
अबाहड आईटीआई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु व अन्य।स्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निजी आईटीआई अबाहड़ बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान और वोटर विद सेल्फी कार्यक्रम करवाया गया।
हस्ताक्षर अभियान में प्राइवेट आईटीआई अबाहड़ बंगाणा के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुटलैहड़ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी, सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी होने वाले चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। अपने मत का चुनाव में प्रयोग करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्राइवेट आईटीआई अबाहड के एमडी संजीव कुमार, प्रिंसीपल विनोद कुमार, एनएसएस वॉलिंटियर मनीष, इंस्टक्टर अमन धीमान, अमित शर्मा, राहुल कुमार, मोहित कुमार, अनिल शर्मा, वंदना कुमारी और सुनिता देवी मौजूद रहे।