{"_id":"69e123e6802b253d9c0d4717","slug":"awareness-about-fire-safety-is-necessary-una-news-c-93-1-ssml1047-188435-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी : लखनपाल
Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं, 12वीं वाहिनी ऊना के आदेशक हितेश लखनपाल ने कहा कि सुरक्षित समाज के लिए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत जरूरी है। इस वर्ष भी 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ निर्धारित की गई है। सप्ताह के दौरान लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रैलियां, मॉक ड्रिल, जागरूकता शिविर तथा शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन