फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   awarded some students and personalties

छह विभूतियों को मिला एकात्मकता पुरस्कार

Sun, 29 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 29 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
awarded some students and personalties
ऊना के हिमोत्कर्ष कालेज में सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का राज्य स्तरीय 43वां वार्षिक अधिवेशन हिमोत्कर्ष कन्या कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के महाप्रबंधक गुरमेल सिंह परमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने उत्तरी भारत की छह विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों से अलंकृत किया।

विज्ञापन


इनमें प्रो. डॉ. जगतराम, विभागाध्यक्ष नेत्र आयुर्विज्ञान पीजीआई चंडीगढ़ को डॉ. डीआर गर्ग स्मारक नेत्र सेवा पुरस्कार, कुरुक्षेत्र के शहीद सिपाही मनदीप सिंह को कैप्टन अमोल कालिया स्मारक शौर्य पुरस्कार (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के पुणे से संजय नाहर, अध्यक्ष ‘सरहद’ को लाला जगतनारायण स्मारक मतभेद समाधान एवं शांति पुरस्कार, डॉ. आचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को संयुक्ता चौधरी डीएन चौधरी स्मारक संस्कृत-संस्कृति पुरस्कार,राजेंद्र शर्मा को इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक सामुदायिक सेवा पुरस्कार, दिल्ली कैंट से आर्मी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीतू कपूर को संतोष कुंवर स्मारक महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से अलंकृत किया गया। शहीद सिपाही मनदीप सिंह की धर्मपत्नी प्रेरणा ने पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि प्राचार्य नीतू कपूर का पुरस्कार उनके पिता कर्नल रघुवीर सिंह ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त प्रदेश में टॉप करने वाले 60 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान हिमोत्कर्ष कॉलेज की छात्राओं ने गिद्दा तथा हिमोत्कर्ष बाल विद्या निकेतन अप्रवासी बच्चों के स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed