फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Auto driver arrested with 20 grams of narcotic powder

Una News: 20 ग्राम नशीले पाउडर के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested with 20 grams of narcotic powder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल पुलिस ने विशेष मुहिम के तहत एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर 20 ग्राम नशीला पाउडर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने की। रोहित शर्मा ने कहा कि पुलिस के गुप्तचरों से जानकारी मिली थी कि एक ऑटो चालक पड़ोसी राज्य हिमाचल से नशीला पाउडर खरीद कर नया नंगल होते हुए नशीले पाउडर की सप्लाई करने आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नया नंगल पुलिस मुस्तैद हो गई। इसी दौरान पुलिस ने उक्त ऑटो चालक को एनएफएल मार्ग पर ऑटो खड़ा कर सामान इधर-उधर कर रहा था कि पुलिस टीम को देख उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो ऑटो के स्टीरियो बॉक्स में छुपा कर रखा 20 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। इसके आधार पर ऑटो चालक गौरव शर्मा पुत्र रामपाल निवासी गांव तलवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड पर लेकर गिरफ्तार युवक से गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed