{"_id":"67b382608b61a7da96041030","slug":"attempt-to-steal-construction-material-case-registered-una-news-c-93-1-ssml1047-146404-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 400 घरों में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 400 घरों में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश : महेंद्र
Tue, 18 Feb 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना शहर में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर मुहिम के तहत डोर-टू-डोर अभियान में तेजी आई है। स्वयं सहायता समूह की सदस्य प्रतिदिन 400 से अधिक घरों तक पहुंचकर सूखे-गीले और हानिकारक कचरे के बारे में जागरूकता फैला रही हैं।
अभियान के तहत गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कि कि नगर निगम ऊना को स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि ऊना को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित किया जा सके।
सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि अब तक 1460 घरों का सर्वे पूरा हो चुका है और पूर्व नगर परिषद के वार्ड 8 में सर्वे चल रहा है। सोमवार को कबाड़ एकत्र करने वालों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक और सफाई के महत्व पर चर्चा की गई। संवाद