फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attack with scythe over land dispute, two injured

जमीनी विवाद में दराटी से हमला, दो घायल

Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Attack with scythe over land dispute, two injured
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में जमीन के विवाद के चलते शनिवार रात झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्ष पर दराटी से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दो लोग घायल हो गए। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जसवीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी दौलतपुर चौक ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका आरोपियों के साथ भूमि विवाद है। शनिवार रात साढ़े नौ बजे आरोपियों ने इसके घर आकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट, गाली-गलौज और दराटी से हमला किया। इससे जसवीर सिंह की बाजुओं में चोट आई। उसको स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के प्रदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर चौक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे वह घर जा रहा था। जब वह आरोपी के घर के पास पहुंचा तो आरोपी ने उस पर दराटी से हमला कर दिया। घटना में उसके भाई संदीप सिंह ने इसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी दराटी से वार किया। इससे संदीप घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed