फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   atish Gogi group leads in election of Vishal Goods Transport Cooperative Assembly

चुनाव में सतीश गोगी गुट को मिली बढ़त

Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
atish Gogi group leads in election of Vishal Goods Transport Cooperative Assembly
विशाल ट्रक यूनियन गगरेट के विजेता उम्मीदवार - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। दी विशाल गुड्स ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा के चुनाव में सात वार्डों से 18 उम्मीदवारों ने चुनावी दंगल में भाग लिया। चुनावों में निवर्तमान प्रधान सतीश गोगी गुट ने बढ़त बना ली है। सूत्रों के अनुसार सतीश गोगी का एकबार फिर से प्रधान बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हुए मतदान में 7 वार्ड मेंबर चुने गए। अब ये सातों मिलकर प्रधान का चुनाव करेंगे। उच्च न्यायालय के आदेश पर चुनाव करवाए गए हैं। इससे पहले विभाग ने सहकारी सभा में प्रशासक की नियुक्ति की हुई थी। चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। जीत कर आए सदस्यों का समर्थित वोटरों ने हार पहना और लड्डू बांट कर जश्न मनाया। वार्ड 1 में पवन कुमार ने 27 मत से जीत हिासल की। हर्ष कुमार को 14 मत मिले। वार्ड 2 में राजकुमार ने 18, इकबाल ने 12 और विनय को 14 मत प्राप्त हुए। वार्ड 3 में राम कुमार ने 20 मत लेकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके अलावा मुकेश को छह, शाम को 5 और संजय कुमार को 14 मत प्राप्त हुए। वार्ड 4 से सतीश गोगी ने 31 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। सिंह फौजी को 13 मत प्राप्त हुए। वार्ड 5 में संजय कुमार ने 28 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि सुखदेव को 13 मत प्राप्त हुए। वार्ड 6 से बलकार सिंह ने 23 मत लेकर जीत दर्ज की। तरसेम कुमार को 11 और सुभाष को 9 मत प्राप्त हुए। वार्ड 7 से अभिनव पऊरी ने 25 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी को हराया। अश्वनी ठाकुर को 14 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed