फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Atharva first in best cadet written exam

Una News: बेस्ट कैडेट लिखित परीक्षा में अथर्व प्रथम

Thu, 21 May 2026 05:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
Atharva first in best cadet written exam
मैप रीडिंग में शिवांश ने झटका दूसरा स्थान
विज्ञापन

जेएस विजडम स्कूल के छात्रों ने एनसीसी कैंप में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हाल ही में आयोजित एनसीसी कैंप में जेएस विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र शिवांश ने मैप रीडिंग प्रतियोगिता में द्वितीय जबकि अथर्व ने बेस्ट कैडेट की लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा सृष्टि राणा ने कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिक्लेमेशन, मैप रीडिंग और बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्हें एनसीसी का बेस्ट कैडेट मेडल भी प्रदान किया गया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए चयनित किया है। अंशिका ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जबकि वर्णिका ने खो-खो में बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर में प्रथम और बेस्ट कैडेट लिखित परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन जगदीश राम, एमडी सुनील चौधरी एवं प्रिंसिपल रेणुका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed