फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   At the peak of the rains, the Public Works Department is busy tackling the problem of waterlogging

Una News: बरसात चरम पर, जलभराव की समस्या से निपटने में जुटा लोक निर्माण विभाग

Tue, 01 Jul 2025 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
At the peak of the rains, the Public Works Department is busy tackling the problem of waterlogging
नालियों की सफाई कर रहे मल्टी टास्क वर्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने मोर्चा संभालते हुए मल्टी टास्क वर्करों को नालियों की सफाई के कार्य में लगा दिया है।

बरसात के पानी की निकासी बाधित न हो, इसके लिए विभाग के कर्मचारी सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क किनारे की जाम नालियों को साफ करने में जुटे हैं। कीचड़, पत्तियों और प्लास्टिक कचरे से भरी नालियों की सफाई कर पानी की आवाजाही को सुचारु किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। बारिश के मौसम में कहीं भी जलभराव या सड़क क्षति की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नालियों में कचरा न फेंकें ताकि पानी की निकासी बनी रहे। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुमित, नरेश कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से की जा रही यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed