फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   At the age of 65, Ashwani's courage is high, ready to run in Sweden

Una News: 65 की उम्र में अश्वनी का हौसला बुलंद, स्वीडन में दौड़ने को तैयार

Thu, 25 Jul 2024 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
At the age of 65, Ashwani's courage is high, ready to run in Sweden
मास्टर एथलीट अश्वनी शर्मा कोरिया में पदक जीतने के बाद। फाइल फोटो।
ऊना। बंगाणा तहसील के कोहडरा गांव के 65 वर्षीय एथलीट अश्वनी कुमार शर्मा ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उनका दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत ने उन्हें एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने वाली है। इस अगस्त में वे स्वीडन की धरती पर होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2024 में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 13 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार शर्मा का हौसला और समर्पण युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। 65 वर्ष की आयु में भी उनका जोश और मेहनत युवाओं को प्रेरित करता है, जो कभी-कभी छोटी-मोटी बाधाओं के कारण मैदान से दूर हो जाते हैं। अश्वनी की यह कहानी हमें सिखाती है कि सच्चा जुनून और मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाते।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार शर्मा का मास्टर गेम्स कॅरिअर शानदार रहा है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। एशिया पेसीफिक मास्टर्स गेम-2023 जीयोनबुक, कोरिया में वह 60 प्लस वर्ग की 3000 मीटर स्टीपलचेज में दूसरा स्थान, 1500 मीटर में तृतीय स्थान और 5000 मीटर में चौथा स्थान हासिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में 13 नवंबर को पैन पेसीफिक मास्टर गेम्स गोल्ड कोयास्ट आस्ट्रालिया में चौथी मास्टर गेम्स में 2000 मीटर स्टीपलचेज में दूसरा स्थान, राष्ट्रीय स्तर की करीब 13 स्पर्धाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों पर रहकर कई बार मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अब अश्वनी कुमार शर्मा का लक्ष्य स्वीडन में आयोजित होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त करना है। वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed