फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Assembly Speaker receives warm welcome on reaching Una

Una News: विधानसभा अध्यक्ष का ऊना पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत

Fri, 15 Aug 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker receives warm welcome on reaching Una
मिनी सचिवालय ऊना 15 अगस्त की बेला पर तिरंगे के रंग में रात को अद्भुत दृश्य। संवाद सोहन चौधरी। - फोटो : mathura
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 14 अगस्त की शाम ऊना पहुंचने पर पठानिया का भव्य एवं गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा व सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेने के बाद जिला वासियों को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

तिरंगे की रोशनी से जगमगाया ऊना
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऊना शहर तिरंगे की रोशनी से सजा हुआ है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पिछले दिनों से तैयारी शुरू कर दी थी। वीरवार शाम को लघु सचिवालय सहित जिले के प्रमुख स्थलों पर तिरंगे रंगों की रोशनी जगमगा उठी। यह नजारा न केवल शहरवासियों, बल्कि एनएच से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी मंत्रमुग्ध कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed