फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   assemblies will held in every corner of state

प्रदेश के हर हिस्से में होगा सम्मेलन : सत्ती

Wed, 19 Oct 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 19 Oct 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
assemblies will held in every corner of state
- फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा बड़ा सम्मेलन करेगा। यह बात बुधवार को जिला ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरम सिंह ने की। जबकि, इस दौरान कुटलैहड़ विधायक वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक बलवीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्ती ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश के हर हिस्से में सम्मेलन करेगा।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में राज्य भर से भाजपा नेता और पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने सदैव काम किया है, जबकि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति को वोट बैंक के लिए प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते यह वर्ग कांग्रेस से दूर हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग में कांग्रेस के नेता भाजपा को लेकर गलत धारणाएं पैदा करते रहे लेकिन भाजपा नेतृत्व ने साबित किया है कि दलितों के हित भाजपा के पास सुरक्षित हैं। क्योंकि भाजपा ने कभी भी वोट बैंक की राजनीति नहीं की है।
विज्ञापन


बल्कि हर वर्ग के उत्थान और समाज को जोड़ने का काम किया है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश में धूमल सरकार के समय हर विस क्षेत्र में अंबेदकर भवन बनाए गए। बाबा साहेब अंबेदकर नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई। केंद्र की मोदी सरकार ने बाबा साहेब अंबेदकर के सपनों को साकार करने के लिए नीतियां बनाई हैं। लंदन में बाबा अंबेदकर के भवन को लेकर वहां संग्रहालय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग की मांगों पर प्राथमिकता पर काम करेगी और इस वर्ग को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सुखदेव सिंह प्रकाश चंद नंगल, भाग सिंह बग्गी, गुरदियाल सिंह, गुरदास राम, डा. धनपत राय, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रत्न चंद, धनी राम, गुलजारी लाल, रसील सिंह, प्रेम चंद, शेर सिंह, माया देवी, छोटू राम, कमल देव, चरन दास, रोशन लाल, बलवीर, धर्मचंद, प्यार चंद, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, बीरबल, सुमन, केहर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed