फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ashwagandha will be cultivated in every village, AYUSH department will distribute plants free of cost

Una News: हर गांव में होगी अश्वगंधा की खेती, आयुश विभाग निशुल्क बांटेगा पौधे

Wed, 07 Aug 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ashwagandha will be cultivated in every village, AYUSH department will distribute plants free of cost
ऊना। जिले के हर गांव में अश्वगंधा के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए आयुष विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह पौधे नजदीक के आयुष स्वास्थ्य केंद्र में आगामी दिनों में मुहैया हो जाएंगे।
विज्ञापन

पौधे लेने के लिए लोगों को कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। अश्वगंधा को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तरफ से यह मुहिम शुरू की गई है। अश्वगंधा के औषधीय गुणों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। जिले में स्थापित सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में आगामी दिनों में इन पौधों को मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा उन क्षेत्रों के तहत आने वाले गांव में भी लोगों को अश्वगंधा की खेती को लेकर जागरूक किया जाएगा। हर स्वास्थ्य केंद्र के तहत 200 से 250 पौधे वितरित किए जाएंगे। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत और स्कूलों में भी अश्वगंधा को लेकर विभाग की टीमें जागरूकता अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया को अगस्त माह के मध्य से शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि आयुष विभाग द्वारा जिले में कुल 48 स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा इन केंद्रों में आयुष वेलनेस केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ हर्बल गार्डन भी स्थापित होंगे। इन केंद्रों के अलावा लोगों हर घर में एक अश्वगंधा पौधा लगाने को लेकर मुहिम को चलाया जाएगा, ताकि लोग इसका अपनी दिनचर्या में प्रयोग कर सेहतमंद रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जिले के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 अगस्त के बाद से इस मुहिम को धरातल पर उतारा जाएगा।

डॉ. किरन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed