{"_id":"683304b565ccbd97c40e2ff8","slug":"asha-workers-will-distribute-ors-packets-door-to-door-una-news-c-93-1-ssml1047-154635-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आशा वर्कर घर-घर जाकर वितरित करेंगी ओआरएस के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आशा वर्कर घर-घर जाकर वितरित करेंगी ओआरएस के पैकेट
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुरू की प्रक्रिया
विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंडों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी और बरसात में होने वाले रोगों को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। आशा वर्करों की ओर से घर द्वार पर जाकर ओआरएस के पैकेट निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। विभाग ने इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विभिन्न रोगों से बचने व उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में जहां गर्मियों के समय होने वाले रोगों व आगामी समय में होने वाले जलजनित रोगों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा वर्कर घर द्वार पर जाकर लोगों को इन रोगों के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही लोगों को ओआरएस के पैकेट भी निशुल्क घरों में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन से संबंधित विभिन्न रोग होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कई बार शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इसे लेकर आशा वर्करों की ओर से घर द्वार पर ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं तथा इन पैकेट का प्रयोग किस प्रकार से करना है, यह भी लोगों को बताया जा रहा है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बरसात के समय होने वाले जलजनित रोगों डेंगू, मलेरिया, डायरिया सहित अन्य रोगों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कोट्स
गर्मियों से संबंधित रोगों और जलजनित रोगों को लेकर लोगों को आशा वर्करों की ओर से जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ओआरएस के पैकेट भी निशुल्क मुहैया करवाए जाते हैं।
डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना