फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   As the monsoon weakens, the day heats up, and the nights turn cold.

Una News: मानसून कमजोर पड़ते ही दिन में बढ़ी गर्मी, रातें होने लगीं ठंडी

Sun, 21 Sep 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
As the monsoon weakens, the day heats up, and the nights turn cold.
18.7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, वातावरण में नमी भी घटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मानसून कमजोर पड़ते ही दिन में गर्मी बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की बात है कि रात के समय तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान शनिवार रात को 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिन और रात के तापमान में अभी भी 15 से 17 डिग्री का अंतर है। मौसम विभाग ने आगामी 27 सितंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान दिन का तापमान 34 और 35 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि रात के तापमान में कमी होगी। मानसून सीजन एक जून से 21 सितंबर में जिले में 1539.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि इस अवधि तक 923.2 मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। मौजूदा बारिश 67 फीसदी अधिक है। इस माह भी अभी तक औसतन बारिश 118.2 के मुकाबले 197.2 मिमी रिकॉर्ड हो चुकी है। हालांकि अब धूप खिलने से वातावरण में नमी की मात्रा 67 फीसदी से 87 फीसदी तक रह गई है। पिछले सप्ताह नमी की मात्रा 90 से 97 फीसदी तक थी।


कोट्स
मौसम साफ होने पर अब रात के तापमान में कमी आ रही है। फिलहाल दिन के समय तापमान 34 और 35 डिग्री के बीच ही रहेगा। लेकिन अब धीरे-धीरे रात के समय अब ठंड बढ़ेगी। -डॉ. विनोद शर्मा, समन्यवक मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed