फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   As soon as the evening comes, traffic jams start flowing in MC Park.

Una News: शाम होते ही एमसी पार्क में छलकते हैं जाम

Wed, 14 May 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
As soon as the evening comes, traffic jams start flowing in MC Park.
ऊना का मुख्य पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा
विज्ञापन

रात के समय पार्क में अंधेरा होने का उठाया जा रहा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर का मुख्य एमसी पार्क शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। पार्क में लाइटें न जलने से नशेड़ी इसका फायदा उठा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एमसी पार्क में सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई लोग सैर के लिए पार्क का रुख करते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से शाम के समय पार्क में लगी लाइटें बंद होने से लोग सैर नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग पार्क में नशा करते हैं। ऐसे में इस स्थान पर किसी वारदात और लड़ाई झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है। इससे पूर्व भी पार्क में कई बार नशे के प्रयोग की सामग्री व शराब की बोतलें बरामद हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। साथ ही दिन में भी कुछ लोग झाड़ियों की आड़ लेकर नशे का सेवन करने से नहीं कतराते हैं। इस समस्या पर कोई कार्रवाई न होने से लोग पार्क में आने से कतरा रहे हैं। पार्क में बच्चों को खेलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं लेकिन पार्क में अभिभावक भी अपने बच्चों को भेजने से कतरा रहे हैं।

कोट्स
एमसी पार्क में सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed