फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ARTO inspected private school buses, found flaws

Una News: निजी स्कूल बसों का एआरटीओ ने किया निरीक्षण, मिली खामियां

Sat, 30 Nov 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
ARTO inspected private school buses, found flaws
कई बसों के दस्तावेज अधूरे तो कइयों में परिचालक नहीं
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधनों को दस्तावेज पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। स्कूली वाहनों में बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सहायक परिवहन अधिकारी ने निजी स्कूल बसों में व्यवस्थाएं जांची। शनिवार को उपमंडल गगरेट के सभी निजी स्कूलों की बसों में परिवहन नियमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की ओर से बाकायदा निजी स्कूल की बसों के दस्तावेज चेक किए। गए। 105 वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहनों में नियमों और दिशा-निर्देशों से जुड़ी कई खामियां भी पाई गईं। सहायक परिवहन अधिकारी ने बताया कि कागजात और बसों में कमियों को समयावधि में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। निजी स्कूलों की इन बसों में प्रमाण पत्रों जैसे आरसी और इंश्योरेंस से जुड़ी और किसी स्कूल बस के साथ परिचालक न होने की खामी पाई गई। उन्होंने बताया कि बसों में सीसीटीवी होना भी जरूरी है। खिड़की के साथ ग्रिल, पीने के पानी की सुविधा होनी अनिवार्य है। पासिंग जांच के लिए स्कूल के परिवहन मैनेजर को आना चाहिए लेकिन चालकों को भेजा जाता है। इस बारे में स्कूलों के प्रबंधन को सूचित किया जाएगा। इन तकनीकी कमियों के लिए स्कूलों को सहायक परिवहन अधिकारी की ओर से ठीक करने के निर्देश दिए गए। अधिकारी ने बताया कि यदि निजी स्कूलों की ओर से इन खामियों को नियमानुसार दूर नहीं किया गया तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed