फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Artisans of 18 professions will get financial help for machines along with training

Una News: 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ मशीनों के लिए मिलेगी वित्तीय मदद

Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Artisans of 18 professions will get financial help for machines along with training
ऊना। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, दर्जी, नाव बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले राज मिस्त्रियों समेत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक मशीन, औजार अथवा उपकरण खरीदने आर्थिक मदद दी जाएगी। यह जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के आरंभ में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके तहत 158 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, शीघ्र ही शेष रहते 87 पंचायत प्रधानों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गांव वासियों को पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन



बैठक में उपस्थित भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की सहायक संस्था आईईडीएस के सहायक निदेशक एके गौतम ने बताया कि 16 सिंतबर 2023 को विश्वकर्मा दिवस पर योजना को आरंभ किया गया। व्यवसायों से संबंधित व्यक्तियों का नजदीकी लोकमित्र केंद्र अथवा सीएससी के माध्यम से योजना के पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण होगा। जिसे संबंधित पंचायत प्रधान सहित विभिन्न स्तरों पर सत्यापित किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित व्यवसाय का पांच से सात दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान रोजाना 500 रुपये की दर से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








योजना के तहत दो लाख रुपये तक मिलेगा ऋण



प्रशिक्षण के उपरांत कारीगरों को व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीन, औजार अथवा उपकरण खरीदने के लिए 15,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यवसाय के विस्तारीकरण के लिए प्रत्येक कारीगर को सरकार द्वारा 18 महीने के अंतराल में एक से दो लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा जिस पर सामान्य ब्याज दरों में पांच प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा।








पंजीकरण के लिए कारीगरों को नहीं देना होगा शुल्क



महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण के लिए शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है तथा कारीगरों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि कारीगरों के पंजीकरण के दौरान लोक मित्र केंद्रों अथवा सीएससी संचालकों द्वारा संबंधित व्यक्ति से यदि शुल्क वसूलने के बारे में कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed