फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Arrangements will be checked during surprise inspection of private schools

Una News: निजी स्कूलों के औचक निरीक्षण में जांची जाएंगी व्यवस्थाएं

Tue, 22 Apr 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be checked during surprise inspection of private schools
मान्यता नवीनीकरण के लिए औपचारिकताएं निभाई या नहीं, इसकी भी होगी जांच
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की स्थिति की भी होगी पड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। दाखिला प्रक्रिया के बाद स्कूलों में कक्षाएं नियमित तौर पर लगना शुरू हो गई हैं। विभाग अब स्कूलों में बच्चों के लिए उचित व्यवस्थाओं की पड़ताल की तैयारी में है। शिक्षा विभाग ने बीते दिनों स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण को लेकर जरूरी दस्तावेज जमा करवाने की हिदायत दी थी। इसके साथ ही स्कूलों को अच्छी गुणवत्ता और पूरे दस्तावेज वाले वाहनों का इस्तेमाल करने की हिदायत दी। इसमें बच्चों की सुरक्षा के साथ अन्य सभी मानकों का ध्यान रखने के निर्देश हैं। विभाग की टीम अब धरातल पर यह जांचेगी कि तय मानकों का पालन हो रहा या नहीं। जानकारी के अनुसार जिले में 130 से अधिक निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं लेकिन हर वर्ष देखा जाता है कि कई स्कूल बच्चों की पढ़ाई, खेलों और वाहनों को लेकर लापरवाही बरतते हैं। इससे कई हादसे भी हो चुके हैं। वर्तमान में कई निजी वाहनों का इस्तेमाल बच्चों को लाने और घर छोड़ने के लिए किया जा रहा। विभाग ने ऐसे मामलों पर सख्ती बढ़ाने के लिए कदमताल तेज कर दी है। इसके लिए आरटीओ टीम के साथ मिलकर सड़कों पर आवाजाही कर रहे वाहनों के दस्तावेज खंगाले जा रहे। वाहन कितने वर्ष पुराने हैं और बच्चों की सुरक्षा, शिकायत नंबर और संस्थान का नाम, वाहनों का रंग, आपातकाल सेवाओं के नंबर सहित तमाम चीजें खंगाली जाएंगी। जिन वाहनों में कमी पाई गई, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूलों में जाकर विभाग की टीम मान्यता नवीनीकरण से जुड़े दस्तावेज खंगालेगी। अगर किसी स्कूल में लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने कहा कि विभाग की टीमें हर शैक्षणिक सत्र में व्यवस्थाएं परखती है। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि स्कूल अपने दस्तावेज दुरुस्त रखें और मानकों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed