{"_id":"66547957138ad8937905cdb2","slug":"arrangements-for-keeping-the-machines-in-strong-rooms-are-solid-jatin-lal-una-news-c-93-1-una1002-124994-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों को स्ट्रांग रूमों में रखने के प्रबंध पुख्ता : जतिन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों को स्ट्रांग रूमों में रखने के प्रबंध पुख्ता : जतिन लाल
विज्ञापन
बोले- सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा
मतगणना की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान और मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के लिए सभी उचित प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर सोमवार को राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान के उपरांत ईवीएम/वीवीपैट को मतगणना स्थल पर पूरी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में रखने के प्रबंध किए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा बलों का भी कड़ा पहरा रहेगा। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कर्मियों के लिए पानी, भोजन, अलग-अलग प्रवेश द्वार सहित पार्किंग के भी उचित प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यशालाएं लगाकर मतगणना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार पांच मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर एएसपी संजीव भाटिया, तहसीलदार सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।