फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Around a dozen roads in the district damaged due to rain.

Una News: बरसात से जिले की करीब एक दर्जन सड़कें क्षतिग्रस्त

Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Around a dozen roads in the district damaged due to rain.
ऊना। बरसात ने जिले में पीडब्ल्यूडी की सड़कों और पुलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और तेज बहाव से करीब एक दर्जन सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे पीडब्ल्यूडी को करीब 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। राहत की बात यह है कि फिलहाल जिले में कोई भी सड़क पूरी तरह बंद नहीं हुई है लेकिन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दौलतपुर चौक क्षेत्र की मावा कोहालन-नंगल जरियालां संपर्क सड़क पर दो आरसीसी स्लैब कलवर्ट क्षतिग्रस्त होने से 28.50 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। तेज बारिश के पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुए इन कलवर्ट में एक छह मीटर और दूसरा तीन मीटर स्पैन का है। विभाग ने छह अगस्त को हुए नुकसान को अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया है। सड़क पर यातायात जारी है लेकिन प्रभावित हिस्से से गुजरते समय वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बरसात से प्रभावित सड़कों और अन्य ढांचों का लगातार आकलन कर रहा है। नुकसान की रिपोर्ट रोजाना ऑनलाइन अपलोड की जा रही है ताकि मरम्मत के लिए आवश्यक बजट और अनुमति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। विभाग के अनुसार बारिश के दौरान किसी मार्ग पर यातायात बाधित होने की स्थिति में टीमें मौके पर पहुंचकर उसे जल्द बहाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता देवानंद शर्मा ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान का आकलन लगातार किया जा रहा है और रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जा रही है। बजट का प्रावधान होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों, कलवर्ट और अन्य ढांचों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल सभी मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के लिए विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed