फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Armaan became Mister, Tania became Miss Farewell

Una News: अरमान मिस्टर, तानिया बनीं मिस फेयरवेल

Tue, 25 Feb 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Armaan became Mister, Tania became Miss Farewell
रायपुर स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सजा विदाई समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर (मल्लां दा पिड़) में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के प्रारंभ में सभी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तौर पर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने स्कूल के अनुभवों को साझा किया। मेहमान विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में मिस्टर फेयरवेल अरमान, तानिया मिस फेयरवेल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रवक्ता कश्मीरी देवी ने अगले महीने होने वाली अपनी सेवानिवृत्ति को लेकर बच्चों के लिए पहाड़ी धाम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवेंद्र कंवर, एसएमसी प्रधान मनदीप कौर, शिव कुमार, श्रेष्ठा ठाकुर, सुदेश कुमारी, गुरपाल सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed