फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Approval for land acquisition for four-laning of Kiratpur Sahib-Nangal Highway

Una News: कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को फोरलेन करने के लिए ज़मीन अधिग्रहण की मंजूरी

Sat, 24 May 2025 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Approval for land acquisition for four-laning of Kiratpur Sahib-Nangal Highway
क्षेत्र के सड़क संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा प्रोजेक्ट : बैंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को फोरलेन करने से संबंधित परियोजना के लिए ज़मीन अधिग्रहण करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस कदम का स्वागत करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को बधाई दी। यह सड़क पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच अहम कड़ी के तौर पर काम करती है। खास कर यह श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी जैसे पवित्र स्थलों को जोड़ती है। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को फोरलेन करने के लिए नंगल के 21 गांवों और श्री आनंदपुर साहिब के 34 गांवों की हाईवे के नजदीक ज़मीन प्राप्त की जाएगी। इसे लेकर संबंधित एसडीएम को अधिकार दिए गए हैं। बैंस ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का इस परियोजना में तेज़ी लाने के लिए धन्यवाद किया जो न सिर्फ सड़क सुरक्षा में विस्तार करेगा बल्कि सड़क संपर्क को बेहतर बना कर और यातायात की सुचारु सुविधा देकर क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। हरजोत सिंह बैंस इस में तेज़ी लाने के लिए साप्ताहिक समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed