{"_id":"68d916812ecdfa8a6f0f4909","slug":"approval-for-expansion-of-emergency-ward-and-waiting-room-of-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-166992-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड, वेटिंग रूम के विस्तार को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड, वेटिंग रूम के विस्तार को मंजूरी
विज्ञापन
तीमारदारों को बैठने के लिए की जाएगी उचित व्यवस्था
जिला पब्लिक हेल्थ लैब को लेकर भी प्रक्रिया तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से विभिन्न वार्ड और ओपीडी मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने विस्तार की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में अस्पताल भवन में आपातकाल वार्ड और वेटिंग रूम को विस्तार देने की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जल्द ही टीम अस्पताल का दौरा करेगी। इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में आपातकाल वार्ड में स्थान की कमी के कारण एक समय में केवल दस बेड ही लगाए जा सकते हैं। किसी बड़े हादसे की स्थिति में कई बार लॉबी तक में उपचार देना पड़ता है, जिससे मरीजों और अस्पताल प्रबंधन दोनों को कठिनाई होती है। वार्ड और वेटिंग रूम के विस्तार से इस समस्या का समाधान होगा। दूसरी ओर जिला पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना लंबे समय से लंबित थी। अब महिलाओं और बच्चों से संबंधित वार्ड और ओपीडी मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट हो जाने के बाद लैब स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों से आने वाले मरीजों को इन नई सुविधाओं से काफी राहत मिलेगी।
कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल अब सुचारु रूप से चल रहा है। इसके बाद आपातकाल वार्ड के विस्तार व जिला पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना