फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Appointment of dermatologist in Civil Hospital Haroli

Una News: नागरिक अस्पताल हरोली में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Wed, 07 May 2025 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Appointment of dermatologist in Civil Hospital Haroli
मरीजों को नहीं करना पड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख
विज्ञापन

लोगों की तरफ से काफी समय से की जा रही थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल हरोली में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के बाद विशेषज्ञ ने अस्पताल में पदभार संभाल लिया है। ऐसे में अब मरीजों को चर्म रोग से संबंधित उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसे लेकर लोगों की तरफ से काफी समय से मांग की जा रही थी। उपमंडल हरोली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती अस्पताल में हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले लोगों को चर्म रोग से संबंधित उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ता था। ऐसे में लोगों को ऊना आने-जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती थी। दूसरी तरफ गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रसाउंड भी नागरिक अस्पताल हरोली में शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के लोग इस सुविधा को हरोली में शुरू करने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। इन महिलाओं को ऊना आकर निजी लैब में अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विभाग की तरफ से हरोली अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा को भी शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ऑपरेशन से संबंधित उपकरण मुहैया करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। उपकरण मिलते ही नागरिक अस्पताल हरोली में ऑपरेशन की सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में ऑपरेशन की सुविधा के लिए लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल का ही रुख करना पड़ता है। इन सभी सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।


कोट्स
नागरिक अस्पताल हरोली में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। इसके अलावा ऑपरेशन से संबंधित सुविधा को शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन सुविधाओं से क्षेत्र के लोगाें को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डाॅ. शिंगारा सिंह, चिकित्सा प्रभारी नागरिक अस्पताल हरोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed