फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Application date extended for the posts of Anganwadi worker and assistant

Una News: आंगनबाडी वर्कर और सहायिका के पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

Thu, 08 Aug 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Application date extended for the posts of Anganwadi worker and assistant
ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत 11 आंगनबाड़ी वर्करों और 20 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए सात अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अब इन पदों के लिए आवेदन प्राप्त करने की तिथि को बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि 18 से 35 वर्ष की पात्र महिलाएं अपना आवेदन सादे कागज पर 14 अगस्त शाम पांच बजे तक बाल विकास अधिकारी कर्यालय ऊना में जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां,रायंसरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1, वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला, लमलेहडा पुराना, केंद्र नंबर 18 बसदेहड़ा, भडोलिया कलां बाड़ेवाला मोहल्ला व चिलावाला मोहल्ला बडेहर में आंगनबाडी वर्करों और आंगनवाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहडा-2, लमलेहडा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र नंबर 16 बसदेहड़ा, केंद्र 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा 2, भटोली 2, सनोली राजपूत जट मोहल्ला-2, प्रेमनगर ऊना, रामपुर-2, धमांदरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत, रामपुर हरिजन मोहल्ला, अप्पर देहलां माहल दरजी -2, टक्का रामसहाय, त्युड़ी-3, नीलाघाट कॉलोनी व अपर बसाल में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 17 अगस्त को सुबह 10 बजे समस्त मूल दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed