फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anurag tied a sacred thread around the root of the banyan tree and made a wish.

Una News: अनुराग ने वट वृक्ष की जड़ के साथ मौली बांध मांगी मन्नत

Mon, 19 Jan 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anurag tied a sacred thread around the root of the banyan tree and made a wish.
माता चिंतपूर्णी मंदिर में  सांसद अनुराग ठाकुर वट वृक्ष की जड़ के साथ मौली बांधते हुए।संवाद
जगत प्रकाश नड्डा भी मौली बांधकर प्रदेश की राजनीति छोड़कर गए थे केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर सांसद अनुराग ठाकुर ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में स्थित वट वृक्ष की जड़ के साथ मौली बांधकर मन्नत मांगी। स्थानीय मान्यता के अनुसार चिंतपूर्णी मंदिर के वट वृक्ष की जड़ के साथ सच्चे मन से मौली बांधने पर माता रानी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्त भी वट वृक्ष पर मौली बांधकर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त मंदिर आकर मौली खोल देते हैं। इस बार चर्चा यह भी है कि सांसद अनुराग ठाकुर की यह मन्नत आगामी विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री पद से जुड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा भी प्रदेश राजनीति छोड़कर जब केंद्र में गए थे, तो उन्होंने इसी वट वृक्ष से मौली बांधकर मन्नत मांगी थी और बाद में मंदिर में जाकर मौली खोल दी थी। मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत माता रानी अवश्य पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed