{"_id":"66119292eb281f3a6d02d5e0","slug":"anurag-thakur-will-feel-the-pulse-of-workers-today-una-news-c-93-1-una1002-121387-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अनुराग ठाकुर आज टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज, हरोली और बसदेहड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अनुराग ठाकुर आज टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज, हरोली और बसदेहड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों में लेंगे हिस्सा
Sat, 06 Apr 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ऊना में आज अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। जिला के हरोली और मैहतपुर के बसदेहड़ा में सात अप्रैल को एक ही दिन दो सम्मेलनों में शिरकत करेंगे।
सम्मेलनों के बहाने अनुराग ठाकुर जहां अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी से चुनावों को लेकर फीडबैक लेंगे, वहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाएंगे, ताकि चुनावी में बेला में आम जनता को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सके। सम्मेलनों में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि इन सम्मेलनों में खुद केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन सुबह 10:00 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन बसदेहड़ा के साथ में आयोजित होगा। इसमें स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी केंद्रीय मंत्री के साथ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर बाद 2:00 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के आंबेडकर भवन हरोली के साथ केंद्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करेंगे और यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हरोली भाजपा के नेता प्रोफेसर रामकुमार भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारियां प्रदान की जाएगी।संवाद।