फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anshika murder case: Pravesh stabbed her to death, burnt the body by pouring petrol from his bike.

अंशिका हत्याकांड : प्रवेश ने चाकू से उतारा मौत के घाट, बाइक का पेट्रोल डाल जलाया शव

Sat, 27 Sep 2025 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:46 PM IST
सार

ऊना जिले के जोल पंचायत में 24 वर्षीय अंशिका की शादी से ठीक पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी पति प्रवेश कुमार ने आर्थिक दबाव के चलते वारदात को अंजाम दिया। घटना से गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Anshika murder case: Pravesh stabbed her to death, burnt the body by pouring petrol from his bike.
बैरियां हत्या कांड के अरोपी प्रवेश व संजीव को पेशी के लिए लेकर जाते पुलिस कर्मी ।संवाद

विस्तार

दोनों की पहली हुई थी शादी, तलाक के बाद फिर की कोर्ट मैरिज
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी बोला, अंशिका पैसे के लिए बना रही थी दबाव
अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपतहसील जोल की बैरियां पंचायत में 24 वर्षीय अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच ने हैरान करने वाले तथ्य उजागर किए हैं। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी फौजी प्रवेश कुमार ने स्वीकार किया है कि उसने 23 सितंबर की रात अंशिका को बुलाकर धारदार चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। शुक्रवार को दोनों आरोपियों चाचा और भतीजे को ऊना अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 सितंबर तक पुलिस की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस पूछताछ में प्रवेश ने बताया कि अंशिका लगातार उस पर पैसों का दबाव बना रही थी। आरोपी का एटीएम कार्ड भी अंशिका के पास था, जिसके माध्यम से उसने अब तक लगभग आठ लाख रुपये खर्च कर दिए थे। पैसों की मांग और झगड़ों के बढ़ने से परेशान होकर प्रवेश ने हत्या की योजना बनाई। जानकारी के अनुसार दोनों पहले शादीशुदा थे, लेकिन बाद में तलाक हो गया। इसके बावजूद उनके बीच रिश्ते में नजदीकियां बनी रहीं और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। प्रवेश ने यह भी स्वीकार किया कि अंशिका गर्भवती थी और बच्चा उसी का था। प्रारंभ में परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करने में हिचकिचाया, लेकिन बाद में सहमति बन गई थी और 24 सितंबर को सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी की तिथि तय की गई थी। डोली चढ़ने से ठीक एक दिन पहले ही अंशिका की जिंदगी बेरहमी से समाप्त कर दी गई। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल चाकू सेना से प्राप्त था, जिसका प्रशिक्षण के दौरान उपयोग किया जाता है। हत्या के बाद आरोपी ने पहचान मिटाने के लिए अपनी बाइक से पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रवेश के साथ उसके चाचा संजीव कुमार (सेवानिवृत्त फौजी) पर भी आरोप लगे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात के बाद चाचा संजीव कुमार आरोपी को छोड़ने जम्मू चले गए थे। उनकी हत्या में भूमिका की पुष्टि पूछताछ में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां 24 सितंबर को अंशिका की डोली निकलनी थी, वहीं अगले दिन 25 सितंबर को उसकी अर्थी उठ गई। पूरे गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और सदमे का माहौल है। ग्रामीण दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों को जोड़ा जा रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और उन्हें 30 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed