फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ansh becomes Mister, Divyanshi becomes Miss Farewell

Una News: अंश मिस्टर, दिव्यांशी बनी मिस फेयरवेल

Sun, 14 Apr 2024 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ansh becomes Mister, Divyanshi becomes Miss Farewell
वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में  फेयरवेल पार्टी के दौरान प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
वशिष्ट पब्लिक स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

ऊना (वि)। वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थी बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।
फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ प्राधानाचार्य दीपक कौशल, निदेशक अनुज वशिष्ट ने ज्योति प्रज्ज्वलन से किया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और रोमांचक खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने टाइटल से सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, मिस्टर फेयरवेल अंश, मिस फेयरवेल दिव्यांशी वर्मा, मिस्टर टेलेंटड उज्जवल, मिस टेलेंटड जैस्मिन, मिस्टर पर्सनैलिटी उदय, मिस पर्सनैलिटी शेरिल रहे। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि वे अध्यापकों की दी हुई अमूल्य शिक्षा व मार्गदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंंगे। अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, सदैव माता-पिता व बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने 12वीं के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed