फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Another case registered against theft accused in Shivpur

Una News: शिवपुर में चोरी के आरोपी पर एक और मामला दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Another case registered against theft accused in Shivpur
कड़ियों के जुड़ने से क्षेत्र में हुई और चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। शिवपुर चोरी मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी के खिलाफ चुरुड़ू में हुई चोरी की वारदात का एक और मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को अंब थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया गया कि शिवपुर में चोरी का आरोपी गत 29 जून को रविंद्र कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी चुरुड़ू के घर में हुई चोरी की वारदात के समय वहां मोटरसाइकिल पर एक अन्य व्यक्ति के साथ घूम रहा था। शक है कि इसी व्यक्ति ने रविंद्र कुमार के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उनके घर में रखे बेड से एक किट्टी सेट, दो झुमके, पांच लेडीज अंगूठी, दो चेन, दो टिक्के, छह जेंट्स अंगूठी, सोने का कड़ा, चांदी का गिलास, छह जोड़ी पायल पर चोर हाथ साफ कर गए थे। गोर हो कि अंब थाना क्षेत्र के तहत पड़ते शिवपुर में गत 10 सितंबर को लाखों के गहनों की चोरी के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने वीरवार को शोघी में गिरफ्तार किया था। वह हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। अब उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी चुरुड़ू में हुई चोरी मामले में भी शिकायत दर्ज करवाई है। जबकि, आरोपी से संबंधित एक व्यक्ति पहले ही गगरेट पुलिस की हिरासत में है। सभी कड़ियों के जुड़ने से क्षेत्र में हुई और चोरियों के मामलों में भी खुलासा होने की उम्मीद जगी है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed