फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   annual function Una College, prizes distributed

मोह-मोह के धागों पर मचाया धमाल

Fri, 24 Mar 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 24 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
annual function Una College, prizes distributed
ऊना कालेज में समारोह के दारान उपस्थित उद्योग मंत्री तथा अन्य। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु बाला ने की। समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। कालेज प्राचार्य ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा। जबकि, समारोह में वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट को सराहा। कॉलेज प्रशासन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यातिथि ने वार्षिक विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा भविष्य में भी कड़ा परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने एमसीए की छात्रा पूजा शर्मा के पेश किए गाने मोह-मोह के धागे को खूब सराहा।
विज्ञापन

एनएसयूआई और एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र संगठनों एबीवीपी और एनएसयूआई ने मांगों को लेकर उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य करुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगों से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मेधावियों को मिला सम्मान
वार्षिक समारोह में पुरस्कार पाने वालों में एमए पोल साइंस से रियाज मोहम्मद, सुरभि, शिखा, नेहा ठाकुर, शिवानी, रितु, प्रेम लता, एमए अंग्रेजी विभाग से डोली, मंदीप कौर, गरिमा, प्रिया, सरोज, अनु बाला और इंदु बाला को पुरस्कृत किया गया। जबकि, बीए छठे सेमेस्टर से अभिषेक महाजन, मंजू शर्मा, साक्षी शर्मा, नीलम कुमारी, मोनिका मान, आराधना, अनुराधा, दीक्षा चौधरी, रजनी देवी, कंचन ठाकुर, अंजली, सोमा रानी, रीता, बबली, पूजा, पल्लवी, श्वेता रानी, पूजा, मनीषा कुमारी, शैल्जा, नीलम वर्मा, पूजा देवी, ईशा, दिव्या, सचिन तथा बीकॉम छठे सेमेस्टर से कंचन कुमारी, ज्योति बाला, अंजलि, बीएससी छठे सेमेस्टर से अनु बाला, दीक्षा चौधरी, साक्षी, प्रियंका, निधि शर्मा, रीना कुमारी, अनु बाला, सुखविंद्र कौर, मोहित शर्मा, अल्का रानी, साक्षी रानी, आशा रानी, दविंद्र कौर, श्वेता देवी, बीकॉम चौथे सेमेस्टर से सचिन शर्मा, विशाली, बलजीत सिंह, बीए चौथे सेमेस्टर से रिया रानी, रीना, कार्तिक, अनीता, ईशा कुमारी, अमन कौर, रीतू राज, हरदीप कौर, साक्षी, आरती, पुष्पा देवी, रजनी देवी, हरनिका, रीता कुमारी, राजविंद्र, मधू बाला, आरती ठाकुर, ईशा देवी, हुमेश, दिनेश, अनीता, सुषमा, अनीता, आरती देवी, नेहा, बीएएसी चौथे सेमेस्टर से नेहा धीमान, दीक्षा, इंदु बाला, साक्षी शर्मा, सिमरन शर्मा, लक्ष्मी देवी, पूर्णिमा, शिखा, नेहा, ज्योति, नेहा, पूजा, रविंद्र सिंह और दूसरे सेमेस्टर बीकॉम से रिचा, सपना, किरण, बीए द्वितीय सेमेस्टर से नेहा, प्रिया, पिंकी, तनू, चंदन, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर से शिफाली, अक्ष्य, आंचल जोशी, शिखा जसवाल, शिनू, आरती शर्मा, श्रुति, आकृति और श्रेया को पुरस्कृत किया गया। बीबीए छठे सेमेस्टर  कनिका, सुहाना, रोहित कालिया और बीबीए चौथे सेमेस्टर से शिल्पा सोनी, शुभम कुमार, सुखविंद, बीबीए से विशाली, रंजीत कौर, वंदना, आकर्षण, श्रुति, शिखा, राहुल, मोनिका, अंजना, सोनाली, शालू, ज्योति, बलजीत, तनीषा, संदीप कौर, शानू, अंकुर, रुचिका, आइना सहित अन्यों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed