फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Annual Bhandara celebrated by performing havan-sacrifice in Siddha Baba Bharthari temple.

Una News: सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में हवन-यज्ञ कर मनाया वार्षिक भंडारा

Sat, 17 May 2025 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Annual Bhandara celebrated by performing havan-sacrifice in Siddha Baba Bharthari temple.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। अमलैहड़ गांव स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन के तहत वार्षिक भंडारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। हवन-पूजन के बाद झंडा रस्म व प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पुजारी कुलदीप सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। आयोजन में ओम प्रकाश जसवाल, रिंकू पंडित, यश जसवाल, सुग्रीव सिंह, संदीप जसवाल, डिम्पी, साधु राम, बलवीर, विजय कुमार, दीपक, राजू, शैला, हेमा, पूनम समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को धार्मिक एकता और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बताया। श्रद्धालुओं ने बाबा भरथरी के चरणों में नतमस्तक होकर अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed