फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Announcement of new executive of BJP Chintpurni Lower Mandal

Una News: भाजपा चिंतपूर्णी लोअर मंडल की नई कार्यकारिणी का एलान

Sun, 02 Mar 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Announcement of new executive of BJP Chintpurni Lower Mandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चिंतपूर्णी लोअर मंडल की नई कार्यकारिणी का एलान हो गया है। मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा ने पूर्व विधायक बलबीर सिंह और जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास के साथ विचार-विमर्श कर नई टीम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष विनय शर्मा को बनाया गया। उपाध्यक्ष जोगराज, कमलेश लोहिया, सुषमा रानी, नरेंद्र कुमार को कार्यभार सौंपा गया। जबकि, महामंत्री की जिम्मेदारी बलराज सिंह, संजय कुमार को दी गई। कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव हरविंदर कौर, दीक्षा रानी, नीलम शर्मा, सुग्रीव कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी को बनाया गया। इसके अलावा कार्यालय सचिव विपन चौधरी, मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा, प्रवक्ता महेश मेहता, आईटी संयोजक सुरिंदर कुमार, सोशल मीडिया संयोजक संदीप ठाकुर, सोशल मीडिया सह-संयोजक आकाश ठाकुर, सुनील कुमार बनाया गया। इसके अतिरिक्त 26 कार्यकारिणी सदस्य, 10 स्थायी आमंत्रित सदस्य, और 7 विशेष आमंत्रित सदस्य भी संगठन में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

बाक्स

संगठन को नई ऊर्जा और दिशा

घोषणा के दौरान मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस नई कार्यकारिणी के गठन से भाजपा को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का विश्वास है कि यह टीम संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा देने के साथ-साथ आगामी चुनावों में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed