फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Announcement of election program of Cooperative Agricultural Service Committee

Una News: सहकारी कृषि सेवा समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Sat, 31 Jan 2026 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Announcement of election program of Cooperative Agricultural Service Committee
मतदाता सूची पर आपत्तियां नौ फरवरी को आमंत्रित की जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बडूही (ऊना)। उपतहसील जोल की भलौण भरमाड़ सहकारी कृषि सेवा समिति की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए तिथियां घोषित कर दी है। यह चुनाव कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम व नियम, 1971 के अंतर्गत जारी किया गया है।

मतदाता सूची पर आपत्तियां नौ फरवरी 2026 को आमंत्रित की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 13 फरवरी 2026 को किया जाएगा। चुनाव अधिसूचना 16 फरवरी 2026 को जारी होगी। नामांकन पत्रों की प्राप्ति 17 फरवरी, जांच 18 फरवरी, आपत्तियां 19 फरवरी, सुनवाई 20 फरवरी तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की सूची 23 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी तथा चुनाव चिह्न का आवंटन 24 फरवरी को किया जाएगा। चुनाव प्रचार पांच मार्च को समाप्त होगा। मतदान सात मार्च को सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक समिति मुख्यालय में होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। यह कार्यक्रम सहायक पंजीयक, सहकारी समितियां ऊना द्वारा स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी सभा सचिव मुकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed