जोल(ऊना)। मंगलवार को डोगरा ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायत खरयालता तलमेहड़ा के गांव बही मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को मतदान का महत्व बताया गया। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने खिलाडिय़ों से मतदान का आह्वान किया। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में वन विभाग से सेवानिवृत डिप्टी रेंजर तिलक राज शर्मा, ग्राम पंचायत टकोली के उपप्रधान पंकज रणौत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंगलवार को पहला मैच अंकी इलेवन और लक्की इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें अंकी इलैवन विजयी रहा। दूसरा मैच डोगरा इलेवन और टकोली क्लब के बीच खेला गया। इसमें डोगरा इलेवन विजेता रहा। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर तिलकराज शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर मनीष डोगरा, ट्रस्ट के उप प्रधान चंद्रभूषण, अमित साहनी, राजन ठाकुर, राकेश शर्मा, सूरज धीमान, विक्की शर्मा, दीपक पराशर, इंजीनियर रमन शर्मा और विभिन्न टीमोंं के खिलाड़ी मौजूद रहे।