{"_id":"58189d394f1c1b5e38436422","slug":"animal-shed-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग में स्लेटपोश गौशाला राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग में स्लेटपोश गौशाला राख
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ज्वाल में पेश आई भीषण अग्निकांड में एक स्लेटपोश गौशाला जलकर राख हो गई। देर शाम पेश आई आग की घटना में डेढ़ लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि, आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव ज्वाल निवासी भगवती देवी के स्लेटपोश गौशाला से अचानक आग की लपटें निकलने लगी, जिससे लोगों में अफरा-तरफी मच गई। लोगों ने समय न गंवाते हुए गौशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला और आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे लोगों को आग बुझाने में काफी दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन
हालांकि, दमकल गाड़ी रास्ता तंग होने के चलते मौके तक पहुंचने को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग से पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। उधर, चिंतपूर्णी थाना एसएचओ भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन