फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Animal husbandry should report damage due to rain and landslide

पशुपालक बारिश और भूस्लखन से नुकसान की दें रिपोर्ट

Sun, 18 Jul 2021 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Animal husbandry should report damage due to rain and landslide
ऊना। बारिश, भूस्लखन, बिजली गिरने सहित मौसम की मार के कारण पशुपालकों के पशुओं को नुकसान होता है तो इसकी तुरंत विभाग को रिपोर्ट करें। पंचायत स्तर पर पशु डिस्पेंसरियों में तैनात फार्मासिस्टों को भी पशु पालक मौके पर बुलाकर उन्हें घटना की जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग पशुपालकों को उनकी भैंस और नसली गायों की मौत पर 30,000 की मदद सरकार की ओर से दी जाएगी। सरकारी सुविधा का लाभ पशु पालकों को तभी मिल पाएगा, यदि नुकसान मौसम की मार के कारण हुआ होगा। इसके लिए पशु पालन विभाग के विशेषज्ञ और डॉक्टर मवेशी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल भी करेंगे। इसके बाद भी अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला ऊना में कृषि के साथ-साथ पशु पालन के लिए भी जाना जाता है। जिला में बड़ी संख्या के पशु पालकों ने डेयरी फार्म खोल रखे हैं। इसके साथ लोगों ने अपने स्तर पर घर में भी दो से तीन पशुओं को पालते हैं। इसके जिला में मौसम के कारण हर वर्ष सैकड़ों मवेशियों की मौत हो जाती है, लेकिन जागरूकता के कारण पशु पालक सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जेएस सेन ने कहा कि मौसम की मार से नुकसान के चलते पालतू मवेशियों की मौत पर पशुपालकों को सरकारी की तरफ से मदद उपलब्ध करवाई जाती है। इस संबंध में पशु पालकों को घटना के दौरान ही विभाग को सूचित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed