फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Animal Husbandry Department administered anti rabies vaccine to 101 dogs

Una News: पशुपालन विभाग ने 101 कुत्तों को लगाई एंटी रेबीज वैक्सीन

Wed, 19 Feb 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department administered anti rabies vaccine to 101 dogs
नगर पंचायत अंब में पशुपालन विभाग संक्रामक रोग से बचने के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन लगोते हुए ।स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैड़ी (ऊना)। नगर पंचायत अंब और पशुपालन विभाग की ओर से कुत्तों में संक्रामक रोग रेबीज के खतरे को रोकने के लिए नगर पंचायत में छेड़ी गई मुहिम सार्थक होती नजर आ रही है। मंगलवार को कैंप में 101 के करीब कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।

डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सब डिवीजन अंब में उनके इस अभियान में लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। मध्य जनवरी में शुरू किए गए इस अभियान के तहत विभाग अंब से पहले नैहरियां, मैड़ी और गगरेट में भी कैंप लगा चुका है। इन शिविरों में अभी तक 700 के करीब कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी जा चुकी है। आने वाले 10 दिन तक उनका यह अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों ने अभी तक अपने पालतू कुत्तों को इंजेक्शन नहीं लगाए हैं, वे अस्पताल में आकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा सकते हैं। राकेश शर्मा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में कुत्तों में रेबीज की बीमारी फैलने का खतरा रहता है। यह संक्रमित बीमारी अगर इंसानों में चली जाती है तो जान को खतरा बना रहता है। इस बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय कुत्तों में समय रहते एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed