फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anil, Ashwani and Devendra nominated as members of Rajput Welfare Board

Una News: अनिल, अश्वनी और देवेंद्र राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य मनोनीत

Thu, 04 Sep 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Anil, Ashwani and Devendra nominated as members of Rajput Welfare Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से गठित हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में गगरेट विधानसभा क्षेत्र को भी प्रतिनिधित्व मिला है। क्षेत्र के तीन राजपूत नेताओं को बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। इनमें दियोली से पंचायत समिति सदस्य अनिल डढवाल, अंबोटा से पूर्व जिला परिषद सदस्य अश्विनी ठाकुर तथा सलोह बैरी से देवेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। राजपूत नेताओं ने गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं विधायक राकेश कालिया का आभार व्यक्त किया। नव मनोनीत सदस्यों अनिल डढवाल, अश्विनी ठाकुर और देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में राजपूत समुदाय की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के उद्देश्य से राजपूत कल्याण बोर्ड का गठन कांग्रेस की देन है। वे आभारी हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बोर्ड का पुनर्गठन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर विश्वास करती है और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि विधायक राकेश कालिया ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed